ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज़ अड्डा, २८ अगस्त :
चंद्रयान 3 की सफलता के बाद केंद्रीय विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने गगनयान मिशन में महिला रोबोट ‘ब्योमित्र’ को भेजने की घोषणा की.
जी20 कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”कोरोना महामारी के कारण गगनयान परियोजना में देरी हुई है. इस बार भारत अक्टूबर में पहला परीक्षण अभियान चलाएगा. अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उन्हें अंतरिक्ष में भेजना।”
अंतरिक्ष यान अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जाएगा. हालाँकि, भारत की महिला रोबोट मिशन के दूसरे चरण के दौरान अंतरिक्ष यान में होगी। वह हर काम इंसान की तरह करेगा. यदि सबकुछ ठीक रहा तो फिर भारत इस अभियान को और आगे बढ़ाएगा. भारत रोबोट को भेजने को लेकर काफी उत्साहित हैं.
चंद्रयान की सफलता से उत्साहित इसरो अब रोबोट भेजने के अलावा और भी मिशन शुरू करने जा रहा है। सूर्य का पता लगाने के लिए मिशन आदित्य L1 लॉन्च होगा। आदित्य एल1 सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा। सब कुछ ठीक रहा तो 2 सितंबर को इसरो का अंतरिक्ष यान सूर्य की ओर उड़ान भरेगा। यह यान कम से कम 127 दिनों तक सूर्य की कक्षा का चक्कर लगाएगा। इस दौरान आदित्य एल1 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर सूर्य की दीर्घवृत्ताकार कक्षा में पहुंचेगा। कुल मिलाकर यह बात एक के बाद एक गतिविधियों से जाहिर हो रही है कि भारत अब अंतरिक्ष की दुनिया सबको राह दिखाएगा।