सिलीगुड़ी,16 जून (नि.सं.)।पश्चिमी बंगाल के जिलों में रविवार तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। दक्षिण बंगाल में रविवार से पहले बारिश की उम्मीद नहीं है। दक्षिण बंगाल में 18 से 21 जून के बीच मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि रविवार से बुधवार के बीच दक्षिण बंगाल में मानसून के प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में रविवार तक लू का प्रकोप जारी रहेगा। दक्षिण बंगाल में रविवार से पहले बारिश नहींहोगी।
मानसून उत्तर बंगाल में पहुंच गया है। दक्षिण बंगाल में 18 से 21 जून के बीच यह सक्रिय हो सकता है।। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण बंगाल में मानसून लेट पहुंचेगा।
उत्तर बंगाल में आज भारी बारिश की चेतावनी बनी हुई है। मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। उत्तर मालदा और दक्षिण दिनाजपुर में हल्की मध्यम बारिश होगी। 17 जून तक उत्तर बंगाल के सभी जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पांच जिलों में छिटपुट भारी बारिश जारी रहेगी।हालांकि
दक्षिण बंगाल में बेहद गर्म मौसम रहेगा। पुरुलिया, बांकुरा, बीरभूम, झारग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्दवान जिलों के पश्चिमी जिलों में रविवार तक लू जारी रहेगी। जिले के बाकी हिस्सों में भी गर्म और असहज मौसम जारी रहेगा।