सिलीगुड़ी,04 मार्च (नि.सं.)।मनुष्य आखिर कहाँ जा रहा है।मनुष्य कितना नीचे गिर सकता है?
उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी शहर का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है!वीडियो देखने के बाद लोग आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की भी मांग कर रहे हैं।
जलपाईगुड़ी जिले का यह वीडियो है।
वीडियो में एक युवक ने सड़क से एक बड़ा पत्थर उठाया और कुत्ते पर फेंक दिया। जैसे ही विशाल पत्थर कुत्ते पर गिरता है। कुत्ता चीख-चीख कर भागने लगता है। अंदाजा लगाइए कि इतने बड़े आकार का पत्थर शरीर पर गिरने से कितना दर्द महसूस हो सकता है।
सवाल है की लोग वास्तव में इतने अमानवीय हो सकते हैं।
अबला एक जानवर सड़क पर बैठा हुआ था और इस जीव को शारीरिक यातनाएँ दे दी गई।
लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। हम चाहते हैं कि विभिन्न पशु प्रेमी संगठन, स्वयंसेवी संगठन एक मिसाल कायम करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो।
सोशल मीडिया के अनुसार एक युवक साइकिल पर आया और सड़क से बड़ा पत्थर उठाकर कुत्ते पर फेंक दिया और उनके प्यारे दोस्त ने उस वीडियो को फोन में कैद कर लिया। हमें लगता है कि दोनों ने एक ही अपराध किया है। प्रशासन उन्हें सजा देकर एक मिसाल कायम करे, ताकि भविष्य में ये सारी घटनाएं दोबारा न हों। जलपाईगुड़ी के एक पशु प्रेमी संगठन ने मामले को लेकर पुलिस से संपर्क किया है। सबसे हैरान करने वाली बात है कि पत्थर मारने के बाद मोबाइल फोन के कैमरे को देखकर आरोपी मुस्कुराता है। चेहरा दिखता है और अपनी उंगलियों से भद्दे इशारे भी कर रहा है। इस पर आप की राय क्या है? बॉक्स में कमेंट अवश्य करें तथा इस फुटेज को अधिकारियों तक पहुंचाएं।
ब्यूरो रिपोर्ट न्यूज अड्डा।